सौरिख। सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए चार दिन पहले आचार संहिता लग चुकी है। क्षेत्र में अभी तक कई जगह वॉल पेंटिंग व साइन बोर्ड नहीं पुतवाए गए हैं। जबकि इन्हें पुतवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही ब्लाक से लेकर नगर पंचायत तक के अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है।
नगर पंचायत में मुख्यमंत्री की फोटो के साथ लगा साइड बोर्ड अभी तक नहीं ढंकवाया गया है। सकरावा स्थित नहर के पुल पर बनी वॉल पेंटिंग भी नहीं पुतवाई गई।
इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि साइन बोर्ड को ढकवाने व वॉल पेंटिंग को पुतवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
chunav- फोटो : CHIBRAMAU
chunav- फोटो : CHIBRAMAU