फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद घायल। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रंजिश में प्रधान पद के प्रत्याशी ने दूसरे के घर पर लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया। विवाद में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में चार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

कुंवरपुर बनवारी निवासी दिनेश चंद्र की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि वह व श्याम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। अंतिम समय पर गांव के मोनू मिश्रा और श्याम ने सईद मंसूरी को समर्थन दे दिया। इसी से नाराज होकर मंगलवार सुबह दस बजे सईद मंसूरी, सुरेंद्र, श्याम, मुकेश, बबली ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नीरज, सुरभि, सरमन, विकास, निशा व वह घायल हो गईं। कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीरज, सुरभि, सरमन, निशा व शकुंतला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शकुंतला देवी निषाद पार्टी की जिलाध्यक्ष और इनका बेटा विकास जिला प्रभारी है।
वहीं दूसरे पक्ष से श्याम सिंह का कहना है कि वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। उसी समय गांव के विकास, प्रभाष, पवन पहुंच गए। यह बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। शकुंतला देवी के घर में घुसकर मारपीट की बात मनगढ़ंत है। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें