फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में पिता के पास मिले कन्नौज से लापता बच्चे

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठा आरोपित पिता - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मकरंद नगर में गुरुवार दोपहर खेलते समय लापता हुए दो बच्चे फर्रुखाबाद में पिता के पास मिले हैं। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पति-पत्नी में छह माह से विवाद चल रहा है। इसके बाद से पत्नी दो बेटों को लेकर मायके में रह रही है।
विज्ञापन

शहर के मकरंद नगर में सुनरइया गली निवासी शिव मंगल वर्मा ने 2013 में बेटी सान्या उर्फ राज की शादी फर्रुखाबाद के पक्का पुल के पास चिलपुरा में रहने वाले आभूषण कारीगर अमित वर्मा के साथ की थी। छह माह पहले सान्या का पति अमित से विवाद हो गया। इसके बाद से सान्या छह वर्षीय बेटे विक्रांत और पांच वर्षीय बेटे विराट के साथ मायके में मां सुमन के साथ रह रही हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सान्या की भाभी के बेटे कृष्णा और तेजस के साथ विक्रांत और विराट परिवार की युवती के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। तभी विक्रांत और विराट लापता हो गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सान्या की शिकायत पर परिवार की युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद लापता बच्चों के पिता के पास होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी ने मकरंद नगर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को टीम के साथ फर्रुखाबाद भेजा। यहां पुलिस को पिता के पास दोनों बच्चे मिल गए। इन्हें मां के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित पर एक युवती को भगाने का आरोप है। वह बच्चों को बिना बताए चोरी छिपे ले गया था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी ने पति पर लगाए कई आरोप
सान्या ने बताया कि पति अमित वर्मा का व्यवहार सही नहीं था। शादी के बाद दूसरी युवती के संपर्क में आने के बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। सान्या ने दोनों बच्चों को अपने साथ रखने की बात कही है। सान्या ने किसी कीमत पर पिता को बच्चे न देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें