फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चाइल्ड लाइन ने रुकवाई किशोरी की शादी, बाल कल्याण समिति ने दी क्लीनचिट

Sat, 02 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मैनपुरी से किशोरी की चोरी छिपे शादी करने आने पर चाइल्ड लाइन ने शादी रुकवा दी। किशोरी को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया तो क्लीन चिट देते हुए माता-पिता के साथ किशोरी को भेज दिया। जबकि मैनपुरी सीडब्ल्यूसी ने उसे नाबालिग घोषित किया था।
विज्ञापन

सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव में एक किशोरी की शादी होने की शिकायत चाइल्ड लाइन पर हुई, जिस पर चाइल्ड लाइन से काउंसलर छाया राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और किशोरी को मुख्यालय पर ले आईं। उन्होंने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति ने कक्षा पांच के अंकपत्र में उसकी जन्मतिथि के आधार पर उसे बालिग करार देते हुए माता-पिता के साथ भेज दिया। किशोरी की कक्षा पांच की मार्कशीट में जन्मतिथि 14 जनवरी 2007 अंकित है, इस हिसाब से वह बालिग हो चुकी है, जबकि 2024 की हाईस्कूल की मार्कशीट में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 2010 लिखी है।
बताया गया कि पहले किशोरी के परिजन मैनपुरी में शादी कर रहे थे, वहां भी चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां हाईस्कूल के अंकपत्र को आधार मानकर शादी रुकवा दी गई थी। इसके बाद परिजन 29 अप्रैल को सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव में ननिहाल में शादी करने के लिए लाए। यहां भी जब उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया तो कक्षा पांच की मार्कशीट के आधार पर क्लीन चिट दे दी। अब आज किशोरी की शादी है।
विज्ञापन

इस बाबत बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता सक्सेना व जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। शनिवार को डीपीओ से पूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें