फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक की मौत, डेंगू के 35 मरीज मिले, अब बुखार से मरने वालों की संख्या 75 हुई

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। डेंगू का कहर जारी है। वहीं बुखार से बालक की मौत हो गई। अब बुखार से मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। सोमवार को जांच में डेंगू के 35 मरीज मिले।
विज्ञापन

रैपिड टेस्ट किट से जांच में 18 और एलाइजा की रिपोर्ट में 17 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक किट से 385 और एलाइजा जांच में डेंगू के 971 मरीज मिल चुके हैं। बुखार से 75 लोगों की मौत हो चुकी है। जलालाबाद ब्लाक के मिरगावां के सात वर्षीय अनस पुत्र नौशाद को कई दिन से बुखार आ रहा था।
परिजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में सोमवार को 612 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें बुखार के 58 मरीज मिले। सौ शय्या अस्पताल में 59 की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इसमें 16 डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें