फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से डॉक्टर की मौत, चार घायल

Sat, 21 Nov 2020 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम के बिचपुर्वा के पास तेज रफ्तार कार का एक्सल टूट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर की मौत हो गई। स्टाफ के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदबाद सलेमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय डॉ. प्रेमचंद्र उर्फ पीसी दीक्षित मौजूदा समय कानपुर के किदवई नगर में रहकर स्वाती हास्पिटल किदवई नगर और स्वाती हास्पिटल नौबस्ता का संचालन करते थे।

जिले के सौरिख कस्बे में साईं हास्पिटल है। शनिवार को वह छिबरामऊ में निर्माणाधीन आरआर हास्पिटल का पंजीकरण कराने के लिए डॉ. आमोद शर्मा, आशुतोष दुबे, संगीता पांडेय और नीलेश राजपूत के साथ सीएमओ आफिस कन्नौज गए थे।
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के बाद शाम चार बजे के करीब कार से सौरिख लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के सामने कार का एक्सल टूट जाने से वह साइड सुरक्षा रेलिंग से टकराकर पलट गई।

हादसे में डॉक्टर प्रेमचंद्र दीक्षित की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद स्टाफ के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही बेटा वैभव दीक्षित, सोम दीक्षित और पत्नी कुसुम दीक्षित मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें