पांचवां छिबरामऊ महोत्सव का आयोजन 28 दिसंबर को होगा।
हीरालाल वीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में होने वाले आयोजन की सभी
तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार की दोपहर एसडीएम और सीओ ने आयोजन स्थल
का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
सोमवार की सुबह 10 बजे होगा। हीरालाल वीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में
होने वाले आयोजन की विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के पहले दिन सुबह
11 बजे से कई स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ
एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ वीपी सिंह सोलंकी द्वारा शुभारंभ किया
जाएगा।
इसके बाद रंगोली, मेहंदी, निबंध, चित्रकला और हस्तकला प्रतियोगिताएं
होंगी। दोपहर 12 बजे से स्थानीय कवियों द्वारा काव्य पाठ और महिला गोष्ठी
का आयोजन होगा। दोपहर बाद लूडो, शतरंज एवं कैरम के फाइनल मैच खेले जाएंगे। रात
आठ बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का होगा।
29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से
कई स्कूलों के बच्चों के मध्य अंतर विद्यालयी समूह गायन एवं समूह गीत
प्रतियोगिताएं, दोपहर 12 बजे से दिल्ली के जादूगर एसवाई का मायाजाल और जादू
का शो होगा। शाम साढ़े चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
एवं पुरस्कार वितरण, रात आठ बजे से इंडियन आइडल एवं सारेगामापा के
प्रतिभागियों द्वारा म्यूजिक नाइट का आयोजन होगा।
महोत्सव की सफलता को
आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी रविवार को देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर
व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। दोपहर में एसडीएम महेश प्रसाद
दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां
का जायजा लिया।