कन्नौज। आयकर टीम ने अब सपा एमएलसी पंपी जैन के कारखाने में छानबीन शुरू की है। शाम करीब सात बजे टीम उन्हें अपने साथ लेकर पैदल ही घर से सौ कदम की दूरी पर स्थित कारखाने में पहुंची। पंपी जैन की मौजूदगी में टीम ने कारखाने में छानबीन की।
कन्नौज। इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर मिले करोड़ों रुपयों में पांच रुपये से लेकर दो हजार तक के नोटों की गड्डियां हैं। इनमें सबसे अधिक पांच और दो हजार के नोट हैं। एचडीएफएसी के कैशियर गौरव तिवारी ने बताया कि नोटों की गिनती एक मशीन लगाकर पूरी की गई है।
कन्नौज। इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर छापेमारी के दौरान आयकर टीम ने रुपयों के साथ सोना भी बरामद किया है। सोना कितना है, यह फिलहाल टीम के अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया है। वहीं टीम को कारोबारी फौजान ने बताया कि सोना उनका पैतृक है।