तालग्राम। दहेज हत्या के मामले में फरार रहे आरोपी सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा गांव में 27 नवंबर की रात अंकित पाल की पत्नी स्वाती पाल फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।
भाई ने थाने में पति अंकित, ससुर इंद्रेश, सास शिवरानी, चचिया ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस स्वाती के पति अंकित पाल को पहले ही जेल भेज चुकी है। इंद्रेश और शिवरानी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।