फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर चेहरे पर थूका

विज्ञापन
छेड़खानी की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील के सामने शोहदों ने कालेज से लौट रहीं छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर इनके चेहरों पर थूक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शोहदों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के एक डिग्री कालेज से तीन छात्राएं घर लौट रही थीं। इस दौरान शमीम प्रजापति ने गैस एजेंसी के पास छात्राओं से छेड़खानी की। छात्राओं के विरोध करने पर शमीम ने अपने चार साथियों को बुला लिया। इसके बाद छात्राओं को सरायमीरा में तहसील के सामने घेर लिया। सरेआम युवकों ने छात्राआें से छेड़खानी की। इनके चेहरों पर थूक कर अपमानित किया।
मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने शमीम प्रजापति और अज्ञात चार साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें