फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख कार्डधारकों को एक किलो मक्का भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। इस बार इन्हें गेहूं व चावल के साथ एक किलो मक्का भी मिलेगा। इस योजना से जिले के करीब तीन लाख कार्डधारक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि पिछले माह मक्का का आवंटन न होने से वितरण नहीं हो सका था। इस बार आवंटन मिलने पर सभी कोटेदारों को मक्का भिजवा दिया गया है। प्रतिकार्ड एक किलो मक्का के साथ दो किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाएगा। इसका सभी कार्डधारक लाभ लें। बताया कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण करते समय सामाजिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। वह खाद्यान्न वितरण की हकीकत जानने के लिए दुकानों का निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कोटेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें