ओवरब्रिज के नीचे घरेलू गैस सिलिंडर बांटते कर्मचारी को हड़काते मंडी चौकी प्रभारी धीरज कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गोदाम या गैस एजेंसी पर भीड़ लगाई तो कार्रवाई की जाएगी। ओवरब्रिज के नीचे गैस सिलिंडर का वितरण कर रहे कर्मचारियों को चौकी प्रभारी ने हड़का दिया। उन्होंने कर्मचारियों से घर-घर सिलिंडर पहुंचाने के लिए कहा। कहा कि अधिक पैसे लेने पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को मंडी पुलिस चौकी के निरीक्षक धीरज कुमार को सूचना मिली कि नंदनी गैस सर्विस के कर्मचारी गैस सिलिंडर के लिए लोगों को फोन कर ओवरब्रिज के नीचे बुला रहे हैं। वितरण में सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने एजेंसी कर्मचारियों को फटकार लगा दी।
उन्होंने कहा कि बुक किए गए सिलिंडर घर-घर पहुंचाए जाएं। बुक सिलिंडर घर न पहुंचने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एजेंसी का कर्मचारी सिलिंडर लेकर न आए तो शिकायत करें। घर में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री भी घर में भेजी जा रही है। उन्होंने लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने के लिए कहा।