फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में आएगी धनराशि, तब मिलेगा मुफ्त सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उज्ज्वला योजना के तहत जिले के करीब 1,45, 741 पात्रों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा। सूबे की सरकार ने पात्रों के खाते में गैस सिलिंडर का पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर सिलिंडर प्राप्त किए जा सकते हैं। अभी तक चार हजार से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल चुका है। खाते में धनराशि आने के बाद सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन

एचपी, भारत और इंडेन के नोडल अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने अप्रैल से जून 2020 तक उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर की घोषणा की है। गैस सिलिंडर की रकम उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। योजना के तहत जिले के 1,45,741 उज्ज्वला उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को घर पर ही सिलिंडर मिलेगा। ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सलाह दी जा रही है। एलपीजी को लॉकडाउन से छूट दी गई है। गैस एजेंसी के लोग डिलीवरी कर रहे हैं।
कई के खाते हो चुके फ्रीज, अपडेट कराने की पहल
जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया कि उज्ज्वला के कई पात्रों के खातों में काफी समय से लेनदेन न होने से यह फ्रीज हो चुके हैं। इनके खाते में उज्ज्वला योजना की धनराशि नहीं आ पा रही है। जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से खाता संख्या अपडेट कराने के लिए कहा है। इससे कि योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें