फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार की मौत, 234 मरीज कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटीजन जांच कराने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की जान चली गई। वहीं 234 नए संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को चुनाव ड्यूटी से लौटने वाले कर्मचारियों की जांच कराने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

कोविड-19 भयावह स्थिति में आ गया है। हर रोज सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहा है। मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती हुए छिबरामऊ के बजरिया निवासी सुभाष चंद्र, आवास विकास की आशा देवी, बिरतिया के कुंअर बहादुर व पीएसएम डिग्री कालेज प्राचार्य शशि प्रभा अग्निहोत्री के बेटे प्रखर अग्निहोत्री ने अपनी जान गवां दी है। सबसे अधिक मरीज छिबरामऊ क्षेत्र में निकल रहे हैं।
हालांकि शहरी व अन्य ग्रामीण क्षेत्र भी संक्रमण से अछूते नहीं हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी, इन्हें अब कोरोना का भय सता रहा है। तमाम अधिकारियों के संक्रमित हो जाने के बाद चुनाव ड्यूटी से लौटे लोगों की जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए लंबी लाइन लग रही है। बुधवार को 78 लोगों की आरटीपीसीआर व 38 की एंटीजन से जांच हुई है।
विज्ञापन

परिवार व अपने को स्वस्थ रखने के लिए नियमों का करें पालन
कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पिछली बार से ज्यादा प्रभावी है। इससे बचने के लिए नियमों का पालन करें। घर से तभी निकलें, जब कोई जरूरी कार्य हो। सड़क पर निकलते समय मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें