फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मधुमेह से पीड़ित व्यापारी ने इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बेटे के सदमे में पिता की भी जान चली गई। वहीं बुखार की चपेट में आए दो अन्य लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कटरा निवासी रामशंकर शर्मा (75) सब्जी मंडी के पास टिन शेड व लोहे के सामान का कारोबार करते थे। बीमारी के चलते काफी समय से दुकान पर जाना बंद कर दिया था। इनके बेटे राजू शर्मा दुकान चला रहे थे। मधुमेह से पीड़ित होने के कारण राजू की हालत सोमवार को काफी बिगड़ गई। परिजन कानपुर ले जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। बेटे की मौत का पता चलते ही रामशंकर को सदमा लग गया। उनकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ निकली अंतिम यात्रा में कई व्यापारियों ने शामिल होकर विदाई दी।
वहीं नगर के मोहल्ला लाहोरी टोला निवासी वाहनों के टायर व्यापारी मसी खां (60) को बुखार था। कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी मोहल्ले के साजिद (50) भी बुखार से पीड़ित थे। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बुखार से मौत का सिलसिला न थमने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें