फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इसके अलावा काउंटर लगा कर ब्रेड के साथ लोगों को चाय पिलाई।
विज्ञापन

रविवार को सरायमीरा कन्नौज मार्ग पर ब्लाक के पास आयोजन हुआ। सविता समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष संजय सविता ने कर्पूरी ठाकुर का जीवन परिचय दिया। वहीं सविता महासभा के जिलाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि समाज लगातार नीचे गिरता जा रहा है। इसे उठाने के लिए समाज को एकजुट रहना होगा। समाज को जो व्यक्ति कोई कार्य करना चाहता हो तो उसकी मदद करें। इस मौके पर दीपू सविता व समाज के अन्य लोगों ने सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को कंबल बांटे। इसके अलावा स्टाल लगाकर लोगों को चाय के साथ ब्रेड खिलाएं। इस मौके पर रमेश ठाकुर, राधा कृष्ण सविता, लाल बहादुर श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, गुड्डू, झब्बू लाल सविता, लल्लू शर्मा, सत्यम सविता, कुलदीप सविता, गौरव सविता, अशोक सविता, आशीष श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, शिव कुमार, विनोद कुमार, राम कुमार श्रीवास्तव, समुद्र श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसी तरह विनोद दीक्षित चिकित्सालय के कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामजी सविता, पंकज सविता, राम नरेश सविता, कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें