फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा ने लखनऊ को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता नोएडा टीम का खिलाड़ी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में शनिवार को राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नोएडा व यूपी टिंबर लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। नोएडा की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को नोएडा बनाम यूपी टिंबर लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टॉस नगर पालिका सदर की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने किया। यूपी टिंबर लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूपी टिंबर लखनऊ की टीम 23.4 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई। इनके बल्लेबाज विश्वजीत ने 24 रन( तीन चौके) बनाए। बल्लेबाज अभिषेक त्रिपाठी ने अर्धशतक लगाया। इन्होंने 52 रन (8 चौके, दो छक्के) बनाए। आतिफ ने 33 रन का योगदान दिया। नोएडा के बॉलर सूरज ने दो, हेमांग ने तीन, भरत ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा की टीम ने 23.2 ओवर में 158 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। इनके बल्लेबाज शांतनु ने 27, गौरव ने 23, अंकित ने 29 रन का योगदान दिया। यूपी टिंबर के बॉलर आतिफ ने दो,अतुल ने दो, दीपराज ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित बड़ाना को 8 गेंदों में 29 रन और एक विकेट लेने पर दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रेस क्लब अध्यक्ष ने दिया। इस मैच में सांसद सुब्रत पाठक मौजूद रहे। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य के रूप में संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, नीरज द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें