फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सीबीसी मशीन डेढ़ साल से खराब

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. विनोद कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में डेढ़ साल से खराब सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन को तत्काल प्रभाव से सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लैब के निरीक्षण में सीबीसी मशीन खराब मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया गया कि मशीन को दो बार सही कराने के लिए कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने अस्पताल में लिवर, किडनी, हेपेटाइटिस व गर्भवती महिलाओं से संबंधित जांचों की भी जानकारी ली।
यहां डेंगू से निपटने के लिए 90 जांच किटें उपलब्ध कराई गई हैं। सीएमओ ने ओपीडी व महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते पीकू वार्ड बनाया गया है। यहां बच्चों के इलाज के लिए 12 बेड सुरक्षित किए गए हैं। पीकू वार्ड में ऑक्सीजन कंसंटेटर, जंबो सिलिंडर सहित व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना से निपटने के लिए एलवन हॉस्पिटल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें