फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कब्जे हटवाकर 100 सालों से बंद नाला खुलवा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम सभा सदरपुर द्वारिका से निकले नाले पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। नाला बंद होने से गांव के मजरा सदरपुर व मिश्रापुर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम को भेजकर 100 सालों से बंद नाले को शुक्रवार को खुलवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सदरपुर द्वारिकापुर के प्रधान चंद्रकांत यादव ने बताया कि पानी निकासी के लिए बने नाले पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर इसे पाट दिया है। नाला बंद होने के कारण पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण सदरपुर व मिश्रापुर गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। कई घरों में भी पहुंचा पहुंच चुका है। साथ ही खेतों में पानी भर जाने के कारण फसलें नष्ट हो रही है।
प्रधान समेत गांव की ममता देवी, अवनीश कुमर, शीलू यादव, अनुशिखा, आशिक, शालू यादव, अभिनेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह व श्रीदेवी आदि 50 लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने कानूनगो कौशलेंद्र दुबे को गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजा। राजस्व कर्मियों ने जेसीबी मशीन बुलवाकर सौ सालों से बंद नाले को खुलवा दिया। नाला खुलने के बाद गांव में एकत्रित पानी कम होना शुरू हो गया। तब कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें