फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद जीटी रोड के अतिक्रमण पर गरजेगा बुलडोजर

विज्ञापन
पूर्वी बाईपास पर जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड चौड़ीकरण का काम अब नगर में तेजी पकड़ने लगा है। कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा ने जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन के बाद अतिक्रमण को तुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के सीनियर मैनेजर राजेश उपाध्याय व डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर वैभव जैन ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर के पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास व अकबरपुर में जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन में अतिक्रमण न हटाया गया तो तुड़वा दिया जाएगा।
नगर के नेहरू महाविद्यालय से डायट तक जीटी रोड को दोनों तरफ मिलाकर तीस मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। नौ-नौ मीटर की फोरलेन सड़क, दो मीटर का डिवाइडर व दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का फुटपाथ दिया जाएगा। जीटी रोड चौड़ीकरण में पश्चिमी बाईपास से पूर्वी बाईपास तक फोरलेन में व्यापारियों का नुकसान कम होगा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें