फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में भाई-बहन और मां को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
 महिलाओं को पीटते आरोपी। - फोटो : महिलाओं को पीटते आरोपी।
विज्ञापन
तालग्राम। पुखरावां में रंजिश को लेकर घर में घुसकर बहन, भाई और मां को पिटाई की। घायल दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। मारपीट का मोहल्ले वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पुखरावां निवासी आमिर खान ने पुलिस को तहरीर देकर कर बताया कि रंजिश के चलते बुधवार सुबह गांव के निसार, इब्राहिम उर्फ पप्पू, अल्ताफ, तालिब, साहिल लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गालीगलौज की। इसका मां हुसन बानो और भाई रहीश ने विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आई बहन गुलफाम को भी धक्का मार कर गिरा दिया। तीनों लोगों घायल हो गए। आसपास के लोग बचाने दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट का मोहल्ले वालों ने वीडियो बना लिया है। घायल मां और भाई को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट बलवा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें