फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। छह माह पहले प्रेम-विवाह करने वाली युवती की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


ठठिया क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी कपिल ने छह माह पहले अलीपुर गांव निवासी संतोषी (26) के साथ प्रेम विवाह किया था। मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में संतोषी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पति कपिल का कहना है कि पत्नी की कई दिनों से तबीयत खराब थी। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें