फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और बस की टक्कर, इलाज के दौरान युवती की मौत

विज्ञापन
भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हुई कार व रोडवेज बस। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड पर करमुल्लापुर गांव के सामने तेज रफ्तार बोलेरो और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां हालत गंभीर होने पर सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान अंशू की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद औरैया के कस्बा कुदरकोट निवासी डॉ. सुनील कुमार शाक्य का कस्बे में क्लीनिक है। बेटा सोनू रूस में मेडिकल की पढ़ाई करता है। दीपावली पर वह घर आया था। गुरुवार को सोनू बोलेरो से मां सुशीला देवी, बहन अंशू व खुशी, भाभी अंजू और भतीजी विदुशी के साथ अपने पैतृक गांव नगला बरी जा रहे थे। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के गांव करमुल्लापुर के सामने बेवर(मैनपुरी) की तरफ से आ रही रोडवेज बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सभी लोगों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। अंशू (20 ) पुत्री सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें