फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बाइक सवार प्रसूता ने रास्ते में तीन बच्चों को दिया जन्म, राहगीरों की मदद से प्रसव, एक बच्ची ने तोड़ा दम

Fri, 20 Nov 2020 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रसूता ने रास्ते में तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला ने बाइकों की आड़ में सड़क किनारे एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बाद में एंबुलेंस से जच्चा और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को ग्राम मटेरापुर्वा भीखा, थाना बिधूना, जनपद औरैया निवासी आदित्य कुमार उर्फ दीपू गर्भवती पत्नी गीता देवी को बाइक से लेकर उसके मायके ग्राम टड़ा रायपुर जा रहे थे।

परसादीपुर्वा व जोगनीपुर्वा के बीचगीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति ने सड़क पर बाइक लगाकर पत्नी को किनारे लिटा दिया। पति ने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों को रोककर मदद मांगी। इन्होंने सड़क किनारे बाइकें लगाकर गीता देवी को आड़ दी।
विज्ञापन


गीता देवी ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस महिला व तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां एक बेटी ने दम तोड़ दिया। पति आदित्य कुमार उर्फ दीपू ने बताया कि पत्नी के गर्भ का यह सातवां महीना था।

वह पत्नी को प्रसव के लिए मायके छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में हालत बिगड़ गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश निर्मल ने बताया कि जच्चा और बच्चा को सुरक्षित उपचार के लिए जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें