फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जमानत पर छूटे

Mon, 25 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जलालाबाद में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्नौज में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में जिला जेल में बंद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए जेल के बाहर पहुंचे। सौरभ कटियार को सोमवार शाम छह बजे जेल से बाहर किया गया। जेल से बाहर जैसे ही निकले वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा नेता सुब्रत पाठक, तरुण चंद्रा, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, वैभव मिश्रा, प्रशांत तिवारी, मंगलम पांडेय, लवम पाठक, सचिन पाठक, सदरुल हसन, अलकेश त्रिवेदी आदि भाजपाई काफी देर तक जेल के बाहर उनका इंतजार करते रहे। जेल से निकलने के बाद जिलाध्यक्ष का काफिला जलालाबाद पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। मकरंदनगर व कन्नौज शहर पहुंचने पर भी जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें