फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा आज

Sun, 13 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : social media
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तिर्वा के डीएन इंटर कालेज में रविवार को होने वाली जसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अफसरों व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की शाम जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तिर्वा में होने वाली जनसभा के लिए बाहरी जनपदों से पुलिस बल का आना शुरू हो गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा अंबरीष सिंह भदौरिया ने बताया कि जनसभा स्थल पर आठ सीओ, एक कंपनी पीएसी, 10 थाना प्रभारी, 35 सब इंस्पेक्टर, 200 पुलिस जवान, 15 महिला पुलिस जवान, दो फायर टेंडर, चार यातायात निरीक्षक के अलावा 25 यातायात सिपाहियों को लगाया गया है।

यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए डीएन कालेज छात्रावास के दूसरी ओर नेताओं के वाहन खड़े कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य आने वाले वाहनों को ठठिया रोड मनीपुरवा की ओर, गिरीशानंद महाविद्यालय के अलावा तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग कोतवाली के पास वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।   
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि डीएन कालेज परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकाप्टर उतरेगा। जहां से जेड श्रेणी की सुरक्षा में जनसभा स्थल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को लाया जाएगा। पीएसी के जवानों को ठहराने के लिए मेडिकल कालेज के पीआरए भवन में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को ठहराने के लिए मेडिकल कालेज के गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।

तिर्वा राजघराने की रानी सुनीता सिंह परिवार समेत भाजपा में शामिल
भाजपा के प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि रविवार को डीएन इंटर कालेज के मैदान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। तिर्वा राजघराने की रानी सुनीता सिंह अपने परिवार व समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। जिलाध्यक्ष ने सभी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

भाजपा के प्रांतीय महामंत्री का काफिला शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब तिर्वा राजमहल पहुंचा। यहां लखनऊ के महोना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुकी व कांग्रेस की पूर्व प्रांतीय मंत्री रहीं रानी सुनीता सिंह व उनके पति देवेश्वर नारायण सिंह, पुत्र व हाईकोर्ट अधिवक्ता कुंवर दीपेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। प्रांतीय महामंत्री की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
कहा कि सुनीता सिंह के भाजपा में आने से कन्नौज जिले की तीनों सीटें भाजपा की झोली में होंगी। बैठक को कन्नौज जिला प्रभारी अजय राय, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष शिशुपाल सिंह चौहान, मिथलेश जायसवाल, आशू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, शैलेंद्र द्विवेदी, हरिबक्श सिंह कुशवाह, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें