फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
घायल प्रगति को गोद में लिए चाचा पवन सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। छिबरामऊ तालग्राम मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुत्री और देवर घायल हो गए। पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के हयातनगर निवासी पवन सिंह(25) तिर्वा के नर्सिंग होम में भर्ती परिवार की भतीजी को देख कर घर लौट रहे थे। साथ में भाभी गोमती देवी(32), पत्नी रावेंद्र सिंह और भतीजी प्रगति (1) पुत्री रावेंद्र सिंह भी थीं। थाना तालग्राम के गधैइया ऊसर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक उछल कर दूर जाकर गिरी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
यहां डॉ. संजय कुमार ने गोमती को मृत घोषित कर दिया। पवन और प्रगति को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। प्रगति की हालत गंभीर है। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है। शव को सीएचसी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें