फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। नादेमऊ सौरिख मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी सचिन कुमार (18) पुत्र सुनील कुमार अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ सौरिख बाजार करने आए थे। यहां काम निपटाने के बाद दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। नादेमऊ सौरिख मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग बाइक समेत काफी दूर जाकर गिरे। सचिन की मौके पर मौत हो गई। हिमांशु घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने सचिन को पहचान लिया। घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर सचिन के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घायल हिमांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें