फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 29 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
रोत ब‌िलखते पर‌िजन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के रसूलाबाद आईटीआई मोड़ के समीप कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


तालग्राम थानाक्षेत्र के गोविंदपुर कूकापुर गांव निवासी युनूस (26) पुत्र रशीद मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त नेक नामपुर निवासी सोनिया (20) पुत्र राजू सिंह के साथ बाइक से तालग्राम जा रहा था। तभी इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर आईटीआई गेट के समीप कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़े तो कार सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने यूसुफ को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया है।

वहीं, दूसरे युवक को निजी चिकित्सक के पास भेजा। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान यूनुस की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों के मुताबिक, संभावना है कि सिर की चोट के कारण ही मौत हुई। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर तालग्राम थाने के दरोगा शिवशंकर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष तालग्राम तारिक खान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की सूचना के पर पीएम की कार्रवाई की गई है। परिवार की ओर तहरीर मिलते ही दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें