तिर्वा। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
इंदरगढ़ क्षेत्र के तुलापुर्वा गांव निवासी अवनीश कुमार (22) पढ़ाई के साथ पिता रामऔतार की खेती में सहयोग करता था। परिजनों ने बताया कि अवनीश बाइक से गुरसहायगंज के रिश्तेदार के घर गया था। देर रात अवनीश तिर्वा-बेला मार्ग से घर वापस आ रहा था। ग्राम अहेर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से हादसे की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। (संवाद)