फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 12 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाजार करने जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को राहगीरों ने एंबुलेंस मंगलवार को अस्पताल भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा असालताबाद के मजरा खबरिया निवासी रवि (20) फरीदाबाद में निजी कंपनी नौकरी करता था। होली पर रवि नौ मार्च को गांव आया था। रवि बाजार करने के लिए बाइक से छिबरामऊ जा रहा था। विशुनगढ़ रोड पर नादनपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने उसे सड़क के किनारे पड़ा देख एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी पर रवि के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


नहर में डूबने से हो चुकी है बड़े भाई की मौत

रवि तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई श्याम की कुछ साल पहले खड़िनी से निकली निचली गंग नहर में डूबने से मौत हो चुकी है। अभी परिजन श्याम की मौत का भुला भी नहीं पाए थे कि रवि की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया। मां सीमा, बहन पूनम व पिता अरविंद के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें