फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। मुंडन संस्कार में शामिल होने हरदोई से कन्नौज के मेहंदी घाट आ रहे बाइक सवारों को हरदोई-कन्नौज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक व युवती की मौत हो गई। युवक बीटीसी का छात्र और युवती इंटर की छात्रा है। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के गांव गड़िउरा निवासी आलोक वर्मा हररौनी ब्लाक में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को उनके बेटे आर्यन का मेंहदी घाट कन्नौज में मुंडन संस्कार था। आलोक की साली सोनिया उर्फ सोनी (20) पुत्री गिरिराज शंकर निवासी गोहिनिया थाना कछौना हरदोई मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी। रिश्तेदार, पड़ोसी और परिवार के लोग कारों से मेंहदी घाट पहुंच चुके थे। जबकि सोनिया अपने रिश्तेदार खरेपुर्वा थाना सुरसा निवासी प्रभाकर राज वर्मा (24) पुत्र वीरेंद्र के साथ बाइक से जो को तैयार थे। तभी आलोक का पड़ोसी अतुल कुमार वर्मा उर्फ छोटू (16) पुत्र विनोद भी मुंडन में आने के लिए तैयार हो गया। तीनों लोग बाइक से मेहंदी घाट के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब ढाई बजे हरदोई-कन्नौज मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कासिमपुर के पास हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनिया और प्रभाकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया। हादसे को अंजाम देने वाली कार क्षतिग्रस्त होने के बाद भी करीब छह किमी तक निकल गई लेकिन बिलग्राम थानाक्षेत्र के जरेरा गांव के पास इंजन आयल खत्म होने पर कार बंद हो गई, इस पर चालक कार को छोड़कर भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। लेकिन शरीर में चोट लगने के कारण जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें