फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सांड़ से टकराई बाइक, किसान की कानपुर ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र में एक बार फिर आवारा मवेशी मासूम जिंदगियों के लिए काल साबित हुए। बुधवार शाम खाना खाकर लौट रहे एक किसान की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सौरिख के तिर्वा रोड निवासी किसान राकेश मूल रूप से खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। देर रात वह अपने घर से सौरिख स्थित ढाबा पर खाना खाने बाइक से गए थे। ढाबा से खाना खाकर जैसे ही वह बाहर निकले और सड़क पर पहुंचे, तभी ठीक सामने अचानक आए एक आवारा सांड़ से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए तिर्वा से कानपुर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
किसान राकेश की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा गुप्ता, बेटा विनय और बेटी शिखा को छोड़ गए हैं। घर के इकलौते कमाने वाले मुखिया की अचानक हुई मौत से पत्नी रेखा गुप्ता और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें