फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से भूसा उतार रहे किसान की मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक नीरज के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के ताखेपुरवा गांव निवासी किसान नीरज कुमार (25) पुत्र सोनेलाल ने रविवार दोपहर खेत में गेहूं की फसल की मड़ाई कराई थी। रविवार रात करीब दस बजे वह ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा लेकर दरवाजे पर पहुंचे। भूसा उतारते समय आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे वह तेजी से भूसा उतारने लगे। तभी बिजली गिर गई। चपेट में आने से नीरज ट्राली से नीचे गिर गए। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
सोमवार सुबह सदर तहसीलदार अरविंद कुमार मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। वहीं गुरसहायगंज कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें