नवजात बच्ची की आरती उतारतीं महिलाएं।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। ताहपुर गांव में किसान परिवार ने घर में बेटी पैदा होने पर जशभन मनाया। पूरे गांव में मिठाई बांटकर बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का संदेश दिया।
ताहपुर में रहने वाले वीरेंद्र कुमार किसान हैं। एक फरवरी को अस्पताल में पुत्रवधू प्रियंका ने पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया। अस्पताल से बेटी शुक्रवार देर शाम घर आई। इस दौरान फीता काटकर मां और बेटी को घर में प्रवेश कराया गया। पूजन किया गया। बेटी की आरती उतारी गई। पिता धीरेंद्र कुमार ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई। जरूरतमंद लोगाें को उपहार भेंट किए गए।
प्रधान जयसिंह का कहना है कि परिवार ने बेटी के जन्म पर ऐसा कार्यक्रम कर समाज को अच्छा संदेश दिया। वहीं किसान प्रदीप मिश्रा का कहना है कि बेटी के जन्म पर इस तरह जश्न मनाने से गांव के लोगों को बेटा-बेटी एक समान होने की प्रेरणा मिली है।