फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण की जद में आए बापू

विज्ञापन
पश्चिमी बाईपास स्थित पार्क में लगी गांधी प्रतिमा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की जद में पश्चिमी बाईपास स्थित पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा भी आ गई है। इसे दूसरी जगह स्थापित करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नगर पालिका परिषद को नोटिस भेजा है। वहीं कांग्रेसियों ने प्रतिमा हटाने के विरोध में आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के लडै़ता गांव से लेकर सराय सुंदर तक नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित पार्क में स्थापित गांधी प्रतिमा भी चौड़ीकरण की जद में आ रही है। इसे हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने पालिका के ईओ सुरेंद्र केसरवानी से फोन पर वार्ता की। इस संबंध में ईओ ने बताया कि प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए चेयरमैन राजीव दुबे से वार्ता की जा चुकी है। जगह मिलने पर प्रतिमा हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
वहीं पश्चिमी बाईपास से प्रतिमा हटाए जाने का मामला नगर में गरमा रहा है। 26 जनवरी 1979 को फर्रुखाबाद के तत्कालीन डीएम रमेश नारायन त्रिवेदी ने गांधी प्रतिमा का अनावरण किया था। उस समय छिबरामऊ तहसील फर्रुखाबाद जनपद का हिस्सा थी।
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा हटी तो होगा आंदोलन
पश्चिमी बाईपास पर लगी गांधी प्रतिमा को हटाए जाने की जानकारी पर कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर संजय पौल ने कहा कि देश की आजादी के लिए गांधी के प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। पश्चिमी बाईपास पर गोल चौराहा बनाकर प्रतिमा को हटाए जाने से बचाया जा सकता है। अगर प्रतिमा हटाई जाती है तो कांग्रेसी पार्क में आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें