फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अयाज के पिता बोले अब मिला सुकून

Thu, 11 Jan 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के मारे जाने के बाद मृतक अयाज के पिता ने खुलासे को लेकर पुलिस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि बेटे को खोने के बाद अब सुकून मिला है।
विज्ञापन


कस्बे समधन के मोहल्ला दारासराय निवासी सराफा व्यापारी नायाब खान के साथ हुई लूट और पुत्र की हत्या के बाद वह अभी तक खुलासा न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे थे। इसको लेकर उन्होंने डीएम-एसपी को अवगत भी कराया था कि गुरुवार की सुबह जैसे ही बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़ की जानकारी उन्हें मिली वह मौके पर पहुंच गए। बदमाशों से मिले सामान और बैग की शिनाख्त करते हुए घटना का पर्दाफाश होने पर खुशी जताई और पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अब न्याय मिला है। इसके लिए पूरे जिले की पुलिस बधाई की पात्र हैं।



-

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने राह किया आसान

गुरसहायगंज। सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट और हत्या के बाद पुलिस जहां कई जनपदों की खाक छान रही थी तो वहीं घटना के खुलासे में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही। पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव अजीजलपुर में तीन दिन पहले मिले हेलमेट और व्यापारी से लूटा गया बैग और सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। इसके बाद आमलोग भी इनकी पहचान में जुट गए थे। बताते हैं कि कस्बा समधन के ही लोगों ने सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में बाइक सवार बदमाश कस्बे के ही होने की जानकारी पुलिस को दी थी। हालांकि पुलिस ने गुप्त सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बताते हैं की सूचना को देने वाले युवक को पुलिस ने इनाम भी दिया है। इसके बाद बदमाशों की खोज में पुलिस जुट गई और आखिर में सोमवार की सुबह पुलिस को सफलता मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें