फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसडीएम ने निपटाया अधिकवक्ताओं-लेखपालों का विवाद

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नौ जनवरी को तहसील के एक कमरे में अधिवक्ताओं से हुए विवाद के बाद पीड़ित लेखपाल ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। नाराज लेखपाल संघ ने शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। इस मामले में गुरुवार की देर शाम एसडीएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों के साथ बैठक कर गिले शिकवे दूर करा दिए गए।
विज्ञापन




तहसील के कमरा नंबर 21 में बुधवार को सरकारी कार्य निपटा रहे लेखपाल अनुराग कुमार के साथ दो वकीलों ने मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए थे। वकीलों से विवाद के बाद लेखपाल संघ की बैठक में अनुराग कुमार ने घटनाक्रम को रखा। संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दोषी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसडीएम उमाकांत तिवारी व तहसीलदार अभिनव कुमार को मामले से अवगत कराया। इसके बाद देर शाम लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने साथ पीड़ित लेखपाल के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज लेखपाल संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है कि रिपोर्ट दर्ज न होने तक लेखपाल दैवीय आपदा व निर्वाचन कार्यों को छोड़कर, तहसील की समीक्षा बैठकों सहित अन्य सभी सरकारी कार्यों से दूर रहेंगे। इसके बाद गुरुवार देर शाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के बीच एसडीएम ने वार्ता कराकर विवाद को समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें