फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। घर में महिला को अकेला देेखकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव की 35 वर्षीय महिला का पति बीमार चल रहा है। शहर के एक नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है। शनिवार की रात महिला को अकेला देखकर महमूदपुर पैठ गांव निवासी दिनेश उसके घर में घुस गया। महिला को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें