सौरिख। क्षेत्र के एक गांव में खेतों में बेर तोड़ने गई नौ वर्षीय बालिका से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घर पहुंची बालिका ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका गुरुवार को सहेलियों के साथ खेतों में लगे पेड़ से बेर तोड़ने गईं थी। आरोप है कि तभी सर्वा गांव निवासी नितेश पहुंच गया और लालच देकर बालिका को सुनसान जगह पर ले गया। कपड़े उतार कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजन बालिका को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।