फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मूकबधिर बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। दुकान पर सामान लेने गई मूकबधिर बालिका से हरदोई के युवक ने सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों के आने पर युवक बालिका को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नौ वर्ष की पुत्री मूकबधिर है। वह सुबह गांव की परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गई। दुकान पर जनपद हरदोई के अंतर्गत थाना मल्लावां के गांव सन्यासी मड़ैया निवासी संदीप करिया ने बालिका को दबोच लिया। संदीप बालिका को सरसों के खेत में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बालिका का मुंह दबा लिया। तभी ग्रामीण आ गए। ऐसे में संदीप बालिका को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन बालिका को घर ले आए। बालिका ने इशारों से पूरी जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संदीप करिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें