फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी के मायके जाने पर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोंरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फखरपुर बरेवा निवासी जगदीश ठाकुर(35) खेती करता था। उसकी जनपद बहराइच के गांव बलिया निवासी संगीता से शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो पुत्र पीयूष, नीशू व पुत्री राधा हुई। जगदीश शराब पीता था। इसको लेकर संगीता का विवाद होता था। संगीता कुछ माह पहले नाराज होकर रिश्तेदारी में चली गई थी। रिश्तेदारों के समझाने पर जगदीश मान गया और सुनीता को बुला लाया था। पांच दिन पहले जगदीश ने शराब पीकर संगीता से झगड़ृा किया। संगीता बच्चों को लेकर मायके चली गई। इससे नाराज होकर जगदीश ने बुधवार की रात को कमरे के कु्ंडे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह ग्रामीण ने जगदीश को आवाज दी। अंदर जाकर देखा तो उसको फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना पर एसओ विजय सिंह व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पूरे मामले की जानकारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें