फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, सात पर रिपोर्ट

Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। मायके में रह रही विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने से जान से मारने की नीयत से मारपीट कर दी। मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नादेमऊ चैकी क्षेत्र के कांकरकुई गांव निवासी सोनी की शादी मैनपुरी जनपद के ओछा थाना क्षेत्र के ईसई गोपालपुर गांव निवासी विनीत के साथ हुई थी। आरोप है कि पति समेत जेठ, देवर, जेठानी, देवरानी, ससुर व सास अतिरिक्त दहेज में ट्रैक्टर की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मायके वालों ने ट्रैक्टर दे दिया। इसके बाद भी यह लोग पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता मायके में रह रही है। 29 मार्च को इन लोगों ने घर आकर शादी तोड़ने का दबाव बनाते हुए मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। बचाने पहुंचे मां-बाप के साथ मारपीट की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें