सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीतने के बाद असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को पत्र लिखकर सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को वापस लौटाए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि कभी भविष्य में मुझे जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद सुरक्षा मांग लूंगा। अभी मुझे अपने शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस की कोई जरूरत नहीं है।
कन्नौज के सदर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी व पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने सुरक्षा में तैनात किए गए सरकारी गनर लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि कन्नौज के लोग मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे हैं यहां उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
शहर के बाईपास के निकट ही स्थित मंडी परिषद ने गुरुवार को मतगणना पूरी होने के बाद सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत के बाद असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को वापस लौटाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि कभी भविष्य में मुझे जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद सुरक्षा मांग लूंगा। अभी मुझे अपने शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस की कोई जरूरत नहीं है। कन्नौज सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने असीम ने इससे पहले चुनाव के समय भी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को वापस लौटाने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा था।