तालग्राम(कन्नौज)। खेत पर जा रहे अधिवक्ता को कुछ लोगों ने असलहे लेकर दौड़ा लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिसमा गांव निवासी अधिवक्ता राजवीर सिंह ने बताया कि मेरे अधिवक्ता भाई दलगंजन सिंह मंगलवार देर शाम खेतों की तरफ जा रहे थे। गांव के उदयवीर यादव, राजीव उर्फ रिंकू, प्रदीप कुमार, राजकिशोर, अभिशेष ने रंजिश के चलते चाकू और तमंचा लेकर दौड़ा लिया। भाई ने कमरे में बंद होकर जान बचाई। गांव के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।