फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनाउंस होते ही बैंक शाखाएं हो गईं बंद

Sat, 24 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो पक्षों के बीच हुए बवाल को लेकर स्कूल, कॉलेज ही नहीं बैंक शाखाएं भी बंद कर दी गईं। लेनदेन नहीं हुआ, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पालिका परिषद क्षेत्र (शहर के अंदर) में करीब दो दर्जन बैंक शाखाएं हैं। शुक्रवार को यह शाखाएं भी बंद करा दी गईं। लेनदेन अचानक ठप कर दिया गया और बैंक ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


कुछ ग्राहकों का बैंक संबंधी काम हो पाए, तो कुछ ऐसे ही परेशान हो गए। कुछेक शाखाओं के अचानक बंद करने से ग्राहकों व बैंककर्मियों के बीच आपाधापी भी मच गई। चौथा शनिवार होने से 24 अक्तूबर को पूरे जिले की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। रविवार को अवकाश है। सोमवार को ही शाखाएं खोली जाएंगी।

इससे पहले बुधवार व गुरुवार को दो दिन बैंक शाखाएं नहीं खुली थीं। रामनवमी व दशहरा आदि का अवकाश था। त्योहार की वजह से अवकाश रहने से बैंक ग्राहकों को दिक्कतें हुईं। वहीं तिर्वा क्रासिंग के आसपास व तिर्वा रोड पर बनी बैंक शाखाओं में काम हुआ।
विज्ञापन


नए नियम के मुताबिक अब महीने के दूसरे व अंतिम शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, जो महीने के दो या तीन शनिवार बचते हैं, उनमें पूरे दिन काम होता है। इससे पहले दोपहर एक बजे तक शनिवार को बैंकों में काम होता था। इस बाबत एलडीएम एके मिश्र का कहना है कि शुक्रवार को बैंक शाखाएं खोली गई थीं।

दोपहर एक बजे एनाउंस हुआ कि कर्फ्यू प्रभावी है, इसलिए शाखाएं बंद करनी पड़ीं। उन्होंने अफसरों से संपर्क किया तो शहर की सभी शाखाएं बंद करने का निर्देश मिला। ज्ञात हो कि त्योहार में बैंकों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें