फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनुबंधित बस चालक को दीवान से बहस करना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन से अनुबंधित निजी बस के चालक को मंगलवार को यातायात दीवान से बहस व अभद्रता करना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने जब कागजात चेक किए तो चालक के लाइसेंस पर 18 चालान लंबित थे। इस पर चालक का लाइसेंस जब्त करते हुए 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि निजी बस कानपुर से कन्नौज तक अनुबंधित है। चालक बस स्टाप के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारियों के इंतजार में था। कुछ ही देर बाद जाम लगने लगा। इस पर ड्यूटी कर रहे यातायात के हवलदार ने उसे गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा तो चालक अभद्रता करने लगा। कुछ ही देर में यातायात प्रभारी आफाक खान मौके पर आ गए।
उन्होंने चालक से कागजात लेकर चेक किए तो पता चला कि चालक के लाइसेंस पर पहले से ही 18 चालान लंबित हैं। इस प्रकार कुल 19 चालान हो गए। यातायात प्रभारी ने कहा कि बस चालक ने जान बूझकर गलती की और अभद्रता की। इसलिए कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें