फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डाल कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीडीओ ने ग्रामीण की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन


तालग्राम। सरकारी हैंडपंप में निजी सबमर्सिबल डालकर कब्जा करने का चार लोगों पर आरोप लगाकर ग्रामीण ने सोमवार को बीडीओ से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी अमरेश वर्मा ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मोहल्ला में सार्वजनिक उपयोग के लिए 2008 में लगाए गए सरकारी हैंडपंप में चार लोगों ने निजी समबर्सिबल डालकर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों को पानी नहीं भरने देते हैं। इससे पानी की परेशानी हो रही है। जब फोन से बात की तो एक कब्जाधारक ने गोली मारने की धमकी दी। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। ग्रामीण ने मामले की निष्पक्ष जांचकर सरकारी हैंडपंप को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ उमाशंकर साहू का कहना है कि थाना प्रभारी को मामले की जांच कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सरकारी हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें