फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 14 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी को पंचायत घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कानपुर नगर के थाना ककवन के ग्राम औरन ताहपुर निवासी रोहित प्रजापति, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के दरिथावगंज निवासी चंद्र प्रकाश व शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलापुर निवासी मेंबर पाल पाइपलाइन बिछाने के लिए आए थे। तीनों गांव के पंचायत घर में रहते थे। 10 मार्च को नशे में तीनों मजदूर गांव की 13 वर्षीय किशोरी को पकड़ ले गए और पंचायत घर में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मारपीट की थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तीनों आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार को न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें