फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की होर्डिंग व बैनर फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख तिराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन के होर्डिंग व बैनर लगवाए गए थे। कुछ अराजकतत्वों ने इनको फाड़ दिया। जिससे सपाइयों में आक्रोश है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 सितंबर को पूर्व विधायक कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सरायप्रयाग आ रहे हैं। उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सपाइयों ने नगर में कई जगहों पर होर्डिंग व बैनर लगवाए हैं। सोमवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने इन्हें फाड़ दिया।
सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने दूसरी पार्टी के नेताओं की शह पर हार्डिंग फाड़े जाने का आरोप लगाया। कहा कि पोस्टर क्षतिग्रस्त कराकर सत्ता पक्ष ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। बाद में जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में अंशू वर्मा, रवि गुप्ता, प्रियतेश तोमर, बिम्मी वर्मा, आलोक वर्मा, अंकित वर्मा, अरविंद कुमार गुप्ता, कुं. जितेंद्र पाल ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा से शिकायत की। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि जांच कराई गई, जो होर्डिंग फाड़ी गई वह पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें